एईआरबी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत में
आयनीकरण विकिरण तथा नाभिकीय ऊर्जा के कारण लोगों के
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को किसी भी प्रकार का अवांछित जोखिम न हो।
National Emblem

मैं रेडियोग्राफर हूँ

औद्योगिक निर्माता उत्‍पादों की सुरक्षा/टिकाऊपन सुनिश्चित करने के लिये धात्विक पुर्जों व वेल्‍ड जोड़ों में किसी दोष का पता लगाने के लिये अविनाशी परीक्षण के रूप में रेडियोग्राफी प्रयोग करते हैं। बाहर के स्‍थान पर गैस/तेल पाइपलाइनों का परीक्षण ‘खुला क्षेत्र रेडियोग्राफी’ कहलाता है। औद्योगिक रेडियोग्राफी में एक्‍स–रे या गामा किरणों का प्रयोग होता है। एक्‍स-रे रेडियोग्राफी का प्रयोग अचल स्‍थान पर होता है। यहां पर विकिरण लेवल उपकरण चालू होने पर होता है। प्रवाह्य रेडियोयुक्तियां छोटी होती है तथा इनमें गामा किरणें उत्‍पन्‍न करने के लिये सीलबंद रेडियोसक्रिय स्रोत का प्रयोग होता है। कार्मिकों को विकिरण से बचाने के लिये उपकरण के अंदर परिरक्षण प्रदान किया जाता है।


और पढ़ें

नैदानिक रेडियोलाजी

नैदानिक रेडियोलाजी एक्‍स–रे के उपयोग से चित्रण की विभिन्‍न प्रक्रियाओं का समूह है। रेडियोलाजी सुविधाओं के नियमन से संबंधित जानकारी : निदान एवं उपचार के लिये एक्‍स-रे का प्रयोग समाज के लिये अत्‍यंत लाभदायक सिद्ध हुआ है। परंतु एक्‍स-रे विकिरण का असुरक्षित प्रयोग स्‍वास्‍थ्‍य के लिये ख़तरा है अत: उपकरण के पूरे जीवनकाल (निर्माण, आपूर्ति, स्‍थापना, प्रचालन, अनुरक्षण, सर्विसिंग तथा विकमीशनन) के दौरान सावधानी बरतना आवश्‍यक है।

Visitors: 42,923,960
Last Updated: 29-12-2025 02:48:17 PM