एईआरबी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत में
आयनीकरण विकिरण तथा नाभिकीय ऊर्जा के कारण लोगों के
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को किसी भी प्रकार का अवांछित जोखिम न हो।
National Emblem

प्रचालन चरण, नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र के जीवनकाल का सबसे लंबा समय होता है। वर्तमान में भारत में कुल 6780 MWe क्षमता के 22 रिएक्‍टर प्रचालित हैं। इनमें से 18 रिएक्‍टर पीएचडब्‍ल्‍यूआर किस्‍म के तथा 4 साधारण जल रिएक्‍टर हैं। इनका विवरण नीचे दिया गया है :

क्र.

संयंत्र का नाम

व्‍यवसायिक प्रचालन की तिथि

स्‍थान

कुल शक्ति (MWe)

प्रकार

1.

तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (टीएपीएस-1)

अक्‍टूबर- 1969

बोइसर, महाराष्‍ट्र

160

बीडब्‍ल्‍यूआर

2.

टीएपीएस-2

अक्‍टूबर- 1969

बोइसर, महाराष्‍ट्र

160

बीडब्‍ल्‍यूआर

3.

राजस्‍थान परमाणु ऊर्जा संयंत्र (आरएपीएस-1)

दिसंबर-1973

कोटा, राजस्‍थान

100

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

4.

आरएपीएस-2

अप्रैल-1981

कोटा, राजस्‍थान

200

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

5.

मद्रास परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एमएपीएस-1)

जनवरी-1984

कलपक्‍कम, तमिलनाडु

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

6.

एमएपीएस-2

मार्च-1986

कलपक्‍कम, तमिलनाडु

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

7.

नरोरा परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनएपीएस-1)

जनवरी-1991

नरोरा, उत्‍तरप्रदेश

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

8.

एनएपीएस-2

जुलाई-1992

नरोरा, उत्‍तरप्रदेश

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

9.

काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र (केएपीएस-1)

मई-1993

तापी, गुजरात

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

10.

केएपीएस-2

सितंबर-1995

तापी, गुजरात

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

11.

कैगा जनन स्‍टेशन (केजीएस-1)

नवंबर-2000

कैगा, कर्नाटक

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

12.

केजीएस-2

मार्च-2000

कैगा, कर्नाटक

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

13.

आरएपीएस-3

जून-2000

कोटा, राजस्‍थान

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

14.

आरएपीएस-4

दिसंबर-2000

कोटा, राजस्‍थान

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

15.

केजीएस-3

मई-2007

कैगा, कर्नाटक

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

16.

केजीस-4

जनवरी-2011

कैगा, कर्नाटक

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

17.

टीएपीएस-3

अगस्‍त-2006

बोइसर, महाराष्‍ट्र

540

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

18.

टीएपीएस-4

सितंबर-2005

बोइसर, महाराष्‍ट्र

540

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

19.

आरएपीएस-5

फरवरी-2010

कोटा, राजस्‍थान

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

20.

आरएपीएस-6

मार्च-2010

कोटा, राजस्‍थान

220

पीएचडब्‍ल्‍यूआर

21.

कुडनकुलम नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र (केकेएनपीएस-1)

दिसंबर-2014

कुडनकुलम, तमिलनाडु

1000

पीडब्‍ल्‍यूआर

22.

केकेएनपीएस-2

मार्च-2017

कुडनकुलम, तमिलनाडु

1000

पीडब्‍ल्‍यूआर

भारत में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्रों की डिज़ाइन, निर्माण, कमीशनन एवं प्रचालन कठोर संरक्षा आवश्‍यकताओं के अनुसार किया जाता है जिसमें संरक्षा की पर्याप्‍त गुंजायश सुनिश्चित की जाती है। संयंत्रों की डिज़ाइन में ‘गहन-संरक्षा’, ‘अतिरिक्‍तता’ तथा ‘विविधता’ के सिद्धांत अंतर्निहित हैं तथा प्रत्‍येक गतिविधि में सुनिश्चित किये जाते हैं। इनमें संयंत्र को संरक्षित रूप से बंद करने के लिये विफलता-संरक्षित शमन तंत्र, बैक-अप एवं बैक-अप के बैक-अप सहित शीतलन तंत्र, किसी भी रेडियोसक्रियता के विमोचन को परिरूद्ध रखने के लिये सुदृढ़ संरोधक तंत्र आदि शामिल है। इन सब के बावजूद, अत्‍यधिक सावधानी के रूप में आपाती तैयारी व अनुक्रिया योजनाओं का विकास आवश्‍यक है। इन योजनाओं का नियमित परीक्षण व संशोधन किया जाता है।

नाभिकीय ऊर्जा संयंत्रों में विकिरण आपातकाल को प्रभावित क्षेत्र के आधार पर संयंत्र, स्‍थलीय व अपस्‍थलीय आपातकाल में बांटा जाता है। एईआरबी, संयंत्र व स्‍थलीय आपाती योजनाओं की समीक्षा व अनुमोदन करता है जबकि अपस्‍थलीय आपाती योजना की समीक्षा एईआरबी द्वारा परंतु उसका अनुमोदन जिला अधिकारियों/स्‍थानीय प्रशासन द्वारा किया जाता है। इन योजनाओं के परीक्षण के लिये निश्चित आवृत्ति पर अभ्‍यास किये जाते हैं। ये अभ्‍यास आपातकाल के दौरान कार्यवाही करने वाली सभी संबद्ध एजेंसियों को शामिल करके किये जाते हैं। एईआरबी इन अभ्‍यासों में प्रेक्षक के रूप में भाग लेता है तथा आवश्‍यकता पड़ने पर संशोधन व सुधारक उपायों की संस्‍तुति करता है। साथ ही नियमित निरीक्षणों के दौरान भी आपाती तैयारी पहलुओं की जांच की जाती है। .

किसी आपातकाल के दौरान एईआरबी को स्थिति की निरंतर सूचना प्राप्‍त होती रहती है तथा वह स्थिति की समीक्षा व आकलन करता है। आवश्‍यक होने पर निम्‍नीकरण प्रयासों में और सुधार के लिये एईआरबी अनुक्रिया एजेंसियों को परामर्श का निर्देश देता है। एईआरबी आपातस्थिति के बारे में जनता को भी सूचित करता रहता है। एईआरबी, आपातकाल तैयारी योजना बनाने के लिये नियामक आवश्‍यकताओं को निर्दिष्‍ट करता है जिसमें आपातकाल की घोषणा का मानदंड आपातकाल के प्रहस्‍तन के लिये न्‍यूनतम बुनियादी ढांचा तथा विभिन्‍न एजेंसियों की भूमिका एवं उत्‍तरदायित्‍य आदि शामिल हैं।

Visitors: 42,923,914
Last Updated: 29-12-2025 02:48:17 PM