निजता नीति
यह वेबसाइट आपसे स्वचालित रूप से कोई विशिष्ट व्यक्तिगत जानकारी (जैसे नाम, फोन नंबर या ईमेल पता) प्राप्त नहीं करती है जिससे हम आपकी व्यक्तिगत रूप से पहचान कर सकें।
यदि वेबसाइट आपसे व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने का अनुरोध करती है, तो आपको उन विशिष्ट उद्देश्यों के बारे में सूचित किया जाएगा जिनके लिए जानकारी एकत्र की जा रही है और आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
हम इस वेबसाइट पर स्वेच्छा से दी गई किसी भी व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी को किसी भी तीसरे पक्ष (सार्वजनिक/निजी) को बेचते या साझा नहीं करते हैं। इस वेबसाइट को दी गई कोई भी जानकारी हानि, दुरुपयोग, अनधिकृत पहुंच या प्रकटीकरण, परिवर्तन या विनाश से सुरक्षित रखी जाएगी।
हम उपयोगकर्ता के बारे में कुछ जानकारी एकत्र करते हैं, जैसे कि इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पता, डोमेन नाम, ब्राउज़र का प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, विज़िट की तिथि और समय तथा देखे गए पृष्ठ। जब तक साइट को नुकसान पहुंचाने का कोई प्रयास नहीं पाया जाता, तब तक हम इन पतों को हमारी साइट पर आने वाले व्यक्तियों की पहचान से जोड़ने का प्रयास नहीं करते हैं।
यह गोपनीयता नीति केवल इस वेबसाइट पर लागू होती है। अन्य स्रोतों/साइटों के लिंक, यूआरएल और सामग्री इस गोपनीयता नीति के अंतर्गत नहीं आते हैं।
AERB बिना किसी पूर्व सूचना के गोपनीयता नीति को अपडेट कर सकता है।
