एईआरबी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत में
आयनीकरण विकिरण तथा नाभिकीय ऊर्जा के कारण लोगों के
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को किसी भी प्रकार का अवांछित जोखिम न हो।
National Emblem

विकिरण सुविधायें

विकिरण सुविधाओं में विकिरण के अनुप्रयोग व स्रोत तथा विकिरण जनक उपकरण शामिल हैं। विकिरण अनुप्रयोगों के मुख्‍य वर्ग हैं – उद्योग, चिकित्‍सा, अनुसंधान, उपभोक्‍ता उत्‍पादों तथा स्‍कैनिंग सुविधाओं में आयनकारी विकिरण का प्रयोग। औद्योगिक अनुप्रयोगों में विकिरण संसाधन सुविधायें, औद्योगिक रेडियोग्राफी, न्‍यूक्लियानिक गेज तथा कूप लागिंग आदि शामिल हैं। चिकित्‍सा क्षेत्र में विकिरण उपयोग के दो वर्ग हैं – नैदानिक एवं उपचार। अनुसंधान क्षेत्र में गामा किरणन कक्ष, अनुसंधान त्‍वरक तथा सीलबंद या खुले स्रोतों का प्रयोग करने वाली प्रयोगशालायें।

चित्र में विभिन्न प्रकार की विकिरण सुविधाओं को दर्शाया गया है।

Visitors: 12,931,860
Last Updated: 07-02-2026 09:17:14 AM