एईआरबी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत में आयनीकरण विकिरण तथा नाभिकीय ऊर्जा के कारण लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को किसी भी प्रकार का अवांछित जोखिम न हो।
त्वरक ऐसा उपकरण है जो उपयुक्त आयन स्रोत के प्रयोग से उच्च ऊर्जा के आवेशित कण उत्पन्न करता है तथा इसका उपयोग मूलभूत/प्रायोगिक वैज्ञानिक अनुसंधान व विकास के कई क्षेत्रों में किया जाता है।